चौकी की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया-संत रविदास जी का "पोस्टर" थाने में सुरक्षित : पुलिस अधीक्षक

Monday, January 29, 2024 - 21:13
Updated: 3 years ago
0
चौकी की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया-संत रविदास जी का "पोस्टर" थाने में सुरक्षित : पुलिस अधीक्षक

गुना (आरएनआई) कुंभराज थाना क्षेत्र के भमावद चौकी के सामने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर चबूतरे का निर्माण करते हुए धार्मिक स्थल का रूप दिया जाकर संत रविदास महाराज की तस्वीर चस्पा की थी, जिसकी सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने जेसीबी से अवेध कब्जा हटवा दिया हैं।वही तस्वीर को थाने में रखवा दिया गया हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए निर्माणधीन अवैध चबूतरे को ढहाया हालांकि शरारती तत्वों के द्वारा उक्त चबूतरे पर एक संत रविदास जी का पोस्टर भी चिपका दिया गया था जिसे पुलिस के द्वारा सम्मानपूर्वक निकालकर थाने में सुरक्षित रखवा लिया है।

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि भमावद चौकी के सामने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी जिसे पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के बाद हटाया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User