चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thursday, June 12, 2025 - 19:44
Updated: 1 year ago
0
चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर लंका पक्का तालाब के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी गिरजा शंकर का पुत्र श्री राम उर्फ टिर्री बाइक से रिश्तेदार में जा रहा था। जब वह लंका पक्का तालाब के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User