मजदूर की नाले में गिरकर मौत

Thursday, June 12, 2025 - 19:42
Updated: 1 year ago
0
मजदूर की नाले में गिरकर मौत

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नगर के पक्का तालाब मुहल्ला स्थित नाले में गिरकर लगभग 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मालूम हो कि नगर के पक्का तालाब मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय बृजेश पटेल मजदूरी करता था। देर रात काम करके वह पैदल घर जा रहा था। तभी घर के नजदीक पहुंचते ही मजदूर का पैर अचानक फिसलकर गहरे नाले में चला गया। जिससे उसके गर्दन की हड्डी टूट गई। उसके परिजन आनन फानन घायल मजदूर को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेश पटेल ने बताया कि अंधेरा होने के चलते भाई हादसे का शिकार हुआ है। भाई की मौत से परिवार मे हाहाकार मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User