चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का किया आयोजन

Mar 8, 2026 - 19:52
Mar 8, 2026 - 19:54
 0  486
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का किया आयोजन

हाथरस (आरएनआई) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा होली के पावन अवसर पर कल शाम श्री जी फार्म हाउस में होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी स्नेह, भाईचारे तथा उल्लास के साथ होली के पर्व को मनाया।

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया तथा सभी सदस्यों ने भक्ति और संगीत का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सदस्यों ने होली के गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव और आनंद का माहौल बन गया।इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच आपसी संवाद और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा पेशेवर जीवन के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।सचिव सीए गीतांश बिंदल ने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एक साथ लाने और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास करती रहती है।

कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीचअपनापन और सौहार्द बढ़ता है तथा संगठन और अधिक सशक्त बनता है।कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सीए लोकेश वार्ष्णेय के आईसीएआई मथुरा ब्रांच के चेयरमैन चुने जाने पर उन्हें एसोसिएशन की ओर से सम्मानित भी किया गया तथा सभी सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई,जिसका सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में नितिन कुमार वार्ष्णेय, गीतांश बिंदल, प्रतीक अग्रवाल, पदम नारायण अग्रवाल, देवेंद्र कुमार बंसल, गिरधर गोपाल अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, दीपेश शर्मा, दीपक शर्मा, अमन अग्रवाल, आशीष सिंघल, सुमित अग्रवाल, नितिन ए.के. अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, शुभांशु खंडेलवाल, शुभम गर्ग, शुभम अग्रवाल, आकाश दीप गुप्ता, योगेश अग्रवाल, कृष्ण गोपाल वर्मा, नितिन अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, प्रवीण जैन, पूनम अग्रवाल, अंकित बंसल, सजल मित्तल, शुभम जैन,नारायण अग्रवाल, लोकेश वार्ष्णेय, मनीष तालीवाल, अंजना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, तान्या जैन एवं भानुज वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0