चठिया आलमनगर 33 केवी के पुनर्निर्माण कार्य का कार्य शुरू, अवर अभियंता कृष्णपाल ने नारियल तोड़कर कर किया शुभारंभ

Sunday, February 18, 2024 - 11:59
Updated: 3 years ago
0
चठिया आलमनगर 33 केवी के पुनर्निर्माण कार्य का कार्य शुरू, अवर अभियंता कृष्णपाल ने नारियल तोड़कर कर किया शुभारंभ
नारियल तोड़कर शुभारंभ करते अवर अभियंता कृष्णपाल

शाहाबाद-हरदोई।शाहाबाद तहसील क्षेत्र के चठिया से आलमनगर 33 केवी के पुनर्निर्माण का कार्य शुभारंभ हो गया है। अवर अभियंता कृष्णपाल ने पूजन कर नारियल तोड़ा और कार्य की शुरुआत की। इस पुनर्निर्माण कार्य से क्षेत्र के 500 ग्रामों के 6000 उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं से निजात मिल जाएगी। अवर अभियंता कृष्णपाल की देखरेख में आलमनगर पावर हाउस पर पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम पूजन अर्चन करने के बाद अवर अभियंता ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। अवर अभियंता कृष्णपाल ने बताया रीवैंप योजना के अंतर्गत एनसीसी कंपनी द्वारा पुनर्निर्माण का यह कार्य किया जा रहा है। 12 किलोमीटर लंबाई में यह कार्य होना है । उन्होंने बताया 10 दिन के अंदर यह कार्य कंप्लीट कर लिया जाएगा जिससे आलमनगर विद्युत उपकेंद्र के 500 ग्रामों के 6000 उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाले फॉल्ट, ट्रिपिंग एवं अन्य समस्याओं से निजात मिल जाएगी। अवर अभियंता ने बताया चठिया आलमनगर 33 केवी पर बिजली की सप्लाई में काफी समस्याएं आ रही थी। इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर नजर पुनर्निर्माण का यह कार्य किया जा रहा है। ताकि क्षेत्रीय लोगों को निर्वाध गति से बिजली मिल सके और लोगों को सहूलियत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User