ग्वालियर में कांग्रेस सांसद अशोक सिंह के परिवार को झटका, प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने बालाजी गार्डन (VISTA) को किया सील

Oct 26, 2025 - 20:48
Oct 26, 2025 - 20:52
 0  378

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने अशोक सिंह के परिवार द्वारा संचालित बालाजी गार्डन — जिसे VISTA के नाम से भी जाना जाता है को सील कर दिया है।

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में स्थित इस गार्डन पर प्रशासन की कार्रवाई देर रात की गई। तहसीलदार ने 15 दिन पहले गार्डन खाली करने का नोटिस जारी किया था। नोटिस में अशोक सिंह के परिवार के 12 सदस्यों के नाम शामिल थे। प्रशासन ने गार्डन संचालन करने वालों को 7 दिन के भीतर जगह खाली करने का समय दिया था।यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई है। जस्टिस जी.एस. आहलुवालिया ने 9 अक्टूबर को अपने फैसले में कहा था कि बालाजी गार्डन की जमीन सरकारी है। कोर्ट ने साफ किया कि केवल खसरा या म्यूटेशन एंट्री के आधार पर जमीन का स्वामित्व साबित नहीं किया जा सकता है,शासन का दावा है कि बालाजी गार्डन सरकारी भूमि पर बनाया गया है,वहीं कार्रवाई के विरोध में कई कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और जानबूझकर शनिवार रात को की गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0