ग्वालियर नगर निगम की सब इंजीनियर 15000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Saturday, February 11, 2023 - 04:16
Updated: 4 years ago
0
ग्वालियर नगर निगम की सब इंजीनियर 15000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने आज शुक्रवार शाम ग्वालियर नगर निगम की सब इंजीनियर वर्षा तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम मुख्यालय के बाहर पकड़ लिया। वर्षा तिवारी पार्क विभाग में पदस्थ हैं और वे  नगर निगम के 5 गार्डन के रखरखाव के लिए तय हुए ठेके के बिल पास करने के बदले ले रहीं थीं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद लगातार रिश्वतखोरों के खिलाफ हो रही कार्यवाही के बावजूद भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही, सरकारी अधिकारी कर्मचारी बेख़ौफ़ रिश्वत ले रहे हैं। हालाँकि लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू जैसे एजेंसियां उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर रही हैं लेकिन सरकारी मुलाजिमों में इसका कोई भय नहीं है।

ग्वालियर में आज शुक्रवार को ईओडब्ल्यू  ने ग्वालियर नगर निगम के पार्क विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर वर्षा तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। EOW से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम के पार्क विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर वर्षा तिवारी ने नगर निगम के पांच गार्डन के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव व अतुल सिंह यादव से उनके जनवरी माह के बिल 6 लाख 70 हजार को पास करने के एवज में कमीशन के हिसाब से 20 हजार रुपये की मांग की थी।

रिश्वत मांगे जाने के बाद अतुल सिंह ने 5 हजार रुपये कल दे दिये थे लेकिन इसकी शिकायत EOW में कर दी। ईओडब्ल्यू को जानकारी देने के बाद अतुल सिंह ने आज जैसे ही वर्षा तिवारी को नगर निगम मुख्यालय के बाहर रिश्वत की राशि 15 हजार रुपये दिये तो वहां मौजूद ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया दबोच लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User