ग्वालियर एयरपोर्ट से नई उड़ान सेवा शुरू, दिल्ली-बेंगलुरु कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Thursday, April 16, 2026 - 14:11
Updated: 6 months ago
0
ग्वालियर एयरपोर्ट से नई उड़ान सेवा शुरू, दिल्ली-बेंगलुरु कनेक्टिविटी होगी मजबूत

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से शीघ्र ही ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु तथा बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर के बीच Akasa Air की नियमित उड़ान सेवा प्रारम्भ होने जा रही है, यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कही कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है।

यह नई हवाई सेवा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ बनाएगी, जिससे यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों से तेज़, सुगम और विश्वसनीय संपर्क प्राप्त होगा। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।

आधुनिक एयरपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का हमारा संकल्प अब साकार रूप ले रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User