ग्राम पंचायत सिरसी कला में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

Sunday, March 30, 2025 - 21:55
Updated: 2 years ago
0
ग्राम पंचायत सिरसी कला में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

गुना (आरएनआई) जनपद पंचायत गुना के ग्राम पंचायत सिरसी कला में जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक किया और जल संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।  

इस अभियान के तहत जल संसाधनों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पंचायत भवन एवं ई-कक्ष पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया गया।ग्राम पंचायत में जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खेत तालाब निर्माण, प्राचीन कुओं की मरम्मत एवं पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को क्षेत्र में व्यापक रूप से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, बोर रिचार्ज और मानसून के दौरान वृक्षारोपण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव खरे, पंचायत निरीक्षक रामवीर रघुवंशी, उपयंत्री शैलेन्द्र भार्गव, पंचायत सचिव  जगदीश यादव, ग्राम रोजगार सहायक सुरेंद्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को मजबूत करना और ग्राम पंचायत स्तर पर जल प्रबंधन के टिकाऊ समाधान विकसित करना है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User