ग्राम पंचायत पटोंदी में ममता मीना ने विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर दिलाई जल शपथ

चांचौड़ा विधानसभा में ग्राम विकास यात्रा के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम 

Friday, February 10, 2023 - 00:18
Updated: 4 years ago
0
ग्राम पंचायत पटोंदी में ममता मीना ने विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर दिलाई जल शपथ

गुना। चांचौड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायतों में पहुंची ग्राम विकास यात्रा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना विकास रथ को हरी  झण्डी दिखाई। इसके साथ ही जल कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों को जल शपथ दिलाई और लोगों के समक्ष विकास कार्यों की आधार शिला रखी। 
गुरूवार को ग्राम पंचायत पटोंदी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती ममता मीना ने कहा कि विकास करना सरकार का एकमात्र लक्ष्य है और इसके लिए सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के साथ नगर की जिन वार्डों में जनसभाओं या बड़ी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा है वहां की जनता भी बढ़चढक़र विकास यात्रा में शामिल होकर सरकार के विकास में सहभागी बन रहे हैं। विकास यात्रा के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों को जनता के साथा साझा करना तथा आत्म-निर्भर, समृद्ध और मध्यप्रदेश के नए विकास कामों की आधारशिला रखी जा रही है। इस दौरान ग्राम विकास यात्रा खातोली, कोलुआ, बीजनीपुरा, घाटाखेड़ी, जयसिंहपुरा, चीतोड़ा, पटोंदी, अजगरा आदि ग्राम पंचायतों में पहुंची। विकास की लहर हर गांव-हर शहर में पहुंच रही है और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User