ग्राम पंचायत आवन में विकास यात्रा के तहत दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया गया

आवन हनुमान मंदिर पर 11,000 दीप प्रज्वलित किये गए

Saturday, February 11, 2023 - 02:40
Updated: 4 years ago
0
ग्राम पंचायत आवन में विकास यात्रा के तहत दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया गया
ग्राम पंचायत आवन में विकास यात्रा के तहत दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया गया
ग्राम पंचायत आवन में विकास यात्रा के तहत दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया गया
ग्राम पंचायत आवन में विकास यात्रा के तहत दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया गया

गुना। ग्राम पंचायत आवन में विकास यात्रा के तहत दीप उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। आवन हनुमान मंदिर पर 11,000 दीप प्रज्वलित किये गए। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद धाकड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। अन्य जनप्रतिनिधियों में पवन जैन, राम मोहन चौकसे, अंकित शर्मा, गणेश राम सैनी, लेखराज लोधा, बनवारी लोधा आदि रहे।

इस दौरान कलेक्टर, अपर कलेक्टर आदित्य कुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री आर अंजलि राघौगढ़, सीईओ जपं शैलेंद्र यादव तहसीलदार संतोष धाकड़ एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं सरस्वती पूजन के साथ कन्या पूजन के विधि-विधान अनुसार किया गया तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत एवं अतिथियों के उद्बोधन किया गया मुख्य अतिथि के द्वारा विकास यात्रा के दौरान किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

जिपं अध्यक्ष अरविंद धाकड़ द्वारा बताया गया कि विकास यात्रा  ग्राम पंचायतों में 25 तारीख तक चलायी जायेगी ,जिसमें सभी विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया जाएगा एवं ग्राम पंचायत में कार्यक्रम के दौरान आवेदन लिए जाकर तत्काल उनके निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान कार्यक्रम में आवेदन आवेदकों के द्वारा दिए गए इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आवास के हितग्राही द्वारा बताया गया कि कच्चा मकान होने से पूर्व में कई बार उनका मकान रह गया परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिलने से पक्का मकान होने से उनका सपना पूरा हुआ और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ स्वसहायता समूह की अध्यक्ष अनीता मीणा के द्वारा बताया गया कि उनको अभी तक सीसीएल के तहत ₹500000 एवं आर एफ 11000 एवम सी आई एफ 70000 लोन लिया गया जिससे आजीविका में सुधार हुआ। समूह के द्वारा मध्यान्ह भोजन का भी संचालन किया जा रहा है एवं समूह द्वारा बैंक सखी का भी काम किया जा रहा है। सोलर ड्रायर के माध्यम से सब्जियों को सुखाने का काम प्रदेश स्तर पर सखियों के द्वारा किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत आवन के मेधावी छात्र श्री साकेत राजपूत किरण अहिरवार नरेंद्र जाट ऑफ पालक पायल कुशवाहा हर्षिता ओझा को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए उनके माता-पिता का मन से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत के डॉ विमल कुमार जैन एवं नंदकुमार लोधा एवं पुष्पेंद्र लोधा, सुमित लोधा अपने क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट उपलब्धियों के फलस्वरूप  प्रमाण फूल माला से सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में हनुमान मंदिर आवन में आरती एवं 11 हजार  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत बमोरी में बमोरी क्षेत्र की जनता की आस्था का प्रतीक कंकाली माता मंदिर पर सुश्री गायत्री भील अध्यक्ष जनपद पंचायत बमोरी, हरि सिंह यादव अध्यक्ष भाजपा मंडल बमोरी, श्रीयुत श्रीराम शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मोती लाल प्रजापति ज़िला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मान सिंह किरार सदस्य जनपद पंचायत बमोरी, रमाबाई सहरिया सरपंच ग्राम पंचायत बमोरी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User