ग्रामीण नेतृत्व विकसित करना समय की मांग: राजेन्द्र

नेहरू युवा संगठन टीसी के सहयोग से आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Sunday, November 16, 2025 - 21:30
Updated: 11 months ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) नेहरू युवा संगठन टीसी व पांच परमेश्वर विद्यापीठ के सहयोग से एक दिवसीय ग्रामीण नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम नेहरू युवा संगठन टीसी के कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन के पूर्व निर्देशक डॉ0 चंद्रशेखर प्राण ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि आज गांव में लोकतांत्रिक, सामुदायिक व आर्थिक व्यवस्था का संचालन कुछ लोगों के हाथ में जिससे व्यवस्था में भागीदारी, स्थितियों में अंतर, अधिकारों का हनन, भेद भाव जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आवश्यकता है ग्रामीण नेतृत्व विकसित करने की।यह प्रशिक्षण इसी उद्देश्य के लिए है कि अपनी रुचि के अनुसार नेतृत्व विकास करना।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य समन्वयक अनिल उदय ने प्रतिभागियों बताया कि नेतृत्व के लिए समझदारी, ईमानदारी व सक्रियता अवश्य है। नेतृत्व क्या है, नेतृत्व करता के क्या गुण होना चाहिए, नेतृत्व के कौन कौन से अवसर है, पर विस्तृत चर्चा कर प्रतिभागियों की समझ विकसित किया। कार्यक्रम में आयोजक संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीण नेतृत्व विकसित करना समय की मांग है। पांचपरमेश्वर विद्यापीठ के यह पहल ग्रामीण विकास के प्रत्येक पहलू को मजबूत करेगा। समस्त प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र के आधार पर तीन ग्रुप में बांटकर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवीण पांडे, अभिषेक प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार साहू, सुधांशु द्विवेदी, आशुतोष सहित हसवा, मलवां, तेलियानी, बहुआ, भिटौरा ब्लॉक के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User