ताइक्वांडो खिलाड़ियों को वितरित किए मेडल व प्रमाण पत्र, राज ताइक्वांडो एकेडमी में हुआ कार्यक्रम

Sunday, November 16, 2025 - 21:30
Updated: 11 months ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) लखनऊ में आयोजित हुई अटल बिहारी बाजपेई स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के प्रतिभागी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन राज ताइक्वांडो एकेडमी में किया गया। ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरण किए।

मेडल व प्रमाण पत्र पाने वाले खिलाड़ियों में कविश कुमार, हार्दिक सिंह, आयुषी यादव, सनाया श्रीवास्तव, विहान पटेल, अनुभव प्रताप सिंह, मो. जावेद, अंशुमान प्रताप सिंह, अनुष्का यादव, आयुषी सिंह, अवंतिका सिंह, मो. अली, शिखा देवी, अर्जित नारायण पाण्डेय, जूनियर मो. अली शामिल रहे। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया हैं। सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने कहा कि ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की अन्य इकाई का विस्तार करके खेल को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस अवसर पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रिया गौड़, कोच मनीषा राजपूत, रिचा राजपूत उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User