ग्यारह वे नेशनल एडवेंचर कोर्स में डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Wednesday, October 18, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0
ग्यारह वे नेशनल एडवेंचर कोर्स में डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सासनी, (आरएनआई) गोवा में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के सत्र के ग्यारह वे राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में पांच राज्यों से आए 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
गोवा में आयोजित कार्रक्रम में लीडर ऑफ कोर्स यशपाल हुड्डा ने विषम परिस्थितियों में जीवन जीने का प्रशिक्षण दिया। प्रथम दिन ध्वज नायक स्काउट मास्टर डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कराया। प्रथम सत्र में पायनियर से संबंधित जानकारी दी गई इसके बाद सभी स्काउट एंड गाइड ने समुद्र किनारे 9 किलोमीटर की हाइक की। द्वितीय सत्र में ट्रेनर राजेश शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी एवं ट्रेनर संतोष कुशवाहा ने विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना एवं उसके महत्व के बारे में बताया। स्काउट मास्टर डॉ पुष्पेंद्र सिंह के राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश प्रताप सिंह, डीओसी स्काउट हाथरस धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला स्काउट मास्टर बेसिक भगवान दास, रणजीत सिंह, अमित चैधरी आदि ने बधाई दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User