गेटवे ऑफ इंडिया के पास यात्रियों से भरी नाव समुद्र में पलटी; 13 लोगों की मौत, 101 लोग बचाए गए
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना की एक जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे एक यात्री नाव से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है वहीं 101 लोगों को बचाए जाने की बात कही जा रही है।
मुंबई (आरएनआई) मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे नीलकमल नामक एक यात्री जहाज से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस हादसे में तीन नौसेने के जवान समेत कुल 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।101 अन्य यात्रियों को बचाए जाने की बात कही जा रही है। जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं।
सीएम फडणवीस ने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।
नौका में लगभग 110 लोग सवार थे, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह नौका मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, जब करीब शाम 4 बजे एक छोटी नाव उससे टकरा गई और इसके बाद नौका पलट गई। घटना के तुरंत बाद जारी वीडियो में बचाव अभियान चलता हुआ दिखाया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है। नौसेना की 11 नावें और मरीन पुलिस की तीन नावें और तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है।
रक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि अन्य एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों की खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर शामिल है, वहीं इसमें स्थानीय पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और इलाके के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



