यूपी विधानमंडल सत्र: गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर विधानसभा में हंगामा

संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे।

Dec 19, 2024 - 11:18
 0  486
यूपी विधानमंडल सत्र: गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर विधानसभा में हंगामा

लखनऊ (आरएनआई) यूपी विधानमंडल सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। बृहस्पतिवार को कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए बयान पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। सपा सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे थे।

हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। इस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच होती रही।

सपा सदस्य जय भीम और बाबा साहेब का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने और अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है पर ये सरकार तानाशाही तरीके से चल रही है। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.