गुना हादसे में अनाथ हुई बच्ची को गले लगाकर भावुक हुए जीतू पटवारी, परिजनों की मदद का दिया आश्वासन

Sunday, October 12, 2025 - 15:34
Updated: 12 months ago
0

गुना (आरएनआई) करवा चौथ के दिन गुना के आकाशवाणी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में प्रियंका कुशवाहा और उनके पति दीपक कुशवाहा की मौत के बाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह से रविवार को मृतक के परिजनों ने मुलाकात की।

 इस दौरान मृतक दंपति की दो वर्षीय मासूम बच्ची को गले लगाने के दौरान जीतू पटवारी भावुक हो गए। उन्होंने मामले में जिला प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि बीजेपी के लोगों की 'मगरमच्छ से भी चमड़ी मोटी हो गई है' और अब उन्हें हराना ही पड़ेगा। पटवारी ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है तो सिंधिया और उनके नजदीकी घर-घर जाकर वोट मांगते हैं लेकिन इस तरह की घटनाओं में उनकी संवेदनशीलता चिंता का विषय है। मुलाकात के दौरान दीपक कुशवाहा के भाई अंकित कुशवाह और अन्य परिजनों ने जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को घटना की जानकारी दी और सरकारी लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि दीपक कुशवाहा की गंभीर हालत होने के बावजूद, उन्हें जिला अस्पताल गुना में सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली। इसके चलते उन्हें 9,500 खर्च कर एक निजी एंबुलेंस से दीपक कुशवाहा को भोपाल ले जाना पड़ा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पटवारी और जयवर्धन ने इस मामले में पीड़ित परिवार को शाना देते हुए कहा है कि वह हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार के घर भी शक सम्मेलन व्यक्त करने के लिए जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User