गुना में सर्विस रोड पर हादसा: डायल 112 ने गंभीर घायल को पहुंचाया अस्पताल

Sunday, April 19, 2026 - 22:34
Updated: 5 months ago
0
गुना में सर्विस रोड पर हादसा: डायल 112 ने गंभीर घायल को पहुंचाया अस्पताल

गुना के म्याना सर्विस रोड पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की हालत इतनी गंभीर है कि वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उसकी पहचान पगारा के पास कमलापुर निवासी ब्रजमोहन अहिरवार, पिता किसन अहिरवार के रूप में की गई है।

म्याना थाना पुलिस के थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदोरिया ने घायल की पहचान की पुष्टि की है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User