फर्जी खबरों पर कमिश्नर सविता प्रधान का जवाब: ‘मैं IAS नहीं, MPPSC से चयनित

Sunday, April 19, 2026 - 22:32
Updated: 5 months ago
0
फर्जी खबरों पर कमिश्नर सविता प्रधान का जवाब: ‘मैं IAS नहीं, MPPSC से चयनित

सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान ने एक वीडियो जारी किया है। साथ ही मीडिया में चल रही उन फर्जी खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें आईएएस अधिकारी बताया जाता था। सविता प्रधान ने कहा है कि मैंने यूपीपीएससी की परीक्षा नहीं दी है। मेरा चयन एमपीपीएससी में 2006 में हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे वर्तमान लाइफ की तस्वीर को उठाकर पास्ट लाइफ के बारे में नहीं बताएं। सविता ने कहा कि मैं आज अच्छी जिंदगी जी रही हूं। मैंने जोश टॉक में जाकर पास्ट जीवन के बारे में बताया था। ताकी लोग प्रेरित हो सकें। मुझे फेमस नहीं होना था। लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मेरी नई तस्वीर को शेयर नहीं करें क्योंकि मेरा परिवार सम्मानित है। इसलिए झूठी जानकारी नहीं शेयर करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User