गुना में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, बच्चे की हत्या के आरोपी को धरणावदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना (आरएनआई) धरणावदा थाना क्षेत्र के गुना में सामने आए एक गंभीर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में पता चला कि एक बच्चे ने आरोपी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात के सामने आने के डर से आरोपी ने बच्चे की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही धरणावदा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

