गुना में दिखी सियासी दूरी: सिंधिया के गढ़ में तोमर का ‘भगवा’ स्वागत, समर्थक रहे नदारद
गुना(आरएनआई)राजनीति के धुरंधर नेता मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र से गुजरे तो उनकी अगुवाई में खाटी भाजपाई नेता हाथों में गुलाब के फूल लिए स्वागत में खड़े नजर आए..इस दौरान सिंधिया समर्थक पूरी तरह से नदारद रहे,न बड़े दिखे न छोटे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र से गुजरते वक्त नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी पर जो मालाएं डाली गई वो भी शुद्ध भगवा थीं। मिलावट के दौर में शुद्धता की गारंटी जैसी
राजनीति के क्षत्रप केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने तीन दिवसीय दौरे पर लोकसभा क्षेत्र #गुना पहुंचने वाले हैं, जहां गुलाब के फूलों से उनका भी स्वागत किया जाएगा जिसमें हमेशा की तरह अपने प्रथम और पराए द्वितीय पंक्ति में खड़े दिखाई देंगे।
दरअसल ग्वालियर चम्बल की राजनीति में Jyotiraditya M Scindia और Narendra Singh Tomar के बीच गहरी खाई है जो किसी से छुपी नहीं है। दोनों ही विपरीत ध्रुव हैं जिनका मिलन औपचारिक तौर पर देखने को मिलता रहता है लेकिन अनौपचारिक प्लेटफॉर्म पर शब्दों के तीर बदस्तूर अपने मुकाम तक पहुंचते रहते हैं। नेताओं की राजनीतिक अदावत की तासीर में समर्थकों के बीच भी मनमुटाव बना रहता है। हालांकि समर्थकों का ये अंदाज कुछ हद तक ठीक भी है क्योंकि वर्षों तक गणेश परिक्रमा लगाने के बाद अपने इष्ट को रूष्ट करने से विपरीत परिणामों की आशंका बनी रहती है।
राजनीति के इसी पैटर्न ने 70 वर्षों तक देश पर राज करने वाली पार्टी को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)