गुना नगर परिषद से राष्ट्रीय पुरस्कार से जुड़ी जानकारी मांगी गई, अधिवक्ता ने लगाई RTI
गुना (आरएनआई) गुना नगर परिषद (नपा) को जल संचय जन भागीदारी योजना के तहत किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था। अब अधिवक्ता पुष्पराज शर्मा ने इस पुरस्कार से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन दायर किया है।
अधिवक्ता ने नगर परिषद से मांगा है:
जल संचय जन भागीदारी योजना के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा बनाए गए बाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, कुएं, वावड़ी, नदी, तालाब आदि की संपूर्ण सूची।
नगर परिषद द्वारा जल शक्ति विभाग, नई दिल्ली को भेजी गई सभी जानकारी और दस्तावेजों की प्रमाणिक प्रति। इस आरटीआई के माध्यम से अधिकारी इस बात की पुष्टि करेंगे कि पुरस्कार के लिए कौन-कौन से कार्य और जल संरचनाएं शामिल थीं और किस प्रकार की जानकारी केंद्रीय जल शक्ति विभाग को भेजी गई थी।
यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सरकारी पुरस्कारों के लिए किए गए कार्यों का प्रमाण जुटाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



