डेयरी संचालकों पर  32 हजार और खाली प्लाट पर कचरा फैलाने वालों पर 20 हजार का जुर्माना

Nov 19, 2025 - 17:38
Nov 19, 2025 - 17:51
 0  405

सागर (आरएनआई) नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने मंगलवार की सुबह-सुबह सुभाषनगर वार्ड पहुंचकर यहां से शिफ्ट हो चुकी डेयरियों और उक्त वार्ड में अब भी संचालित की जा रहीं डेयरियों का जायजा लिया। उन्होंने विगत सप्ताह सुभाषनगर वार्ड एवं भगवानगंज वार्ड का निरीक्षण कर यहां डेयरी संचालित करने वाले 7 संचालकों को डेयरी शहर से बाहर ले जाने की समझाइस देने के साथ 1-1 हजार रूपये का जुर्माना करवाया था और दिये गए निर्धारित समय में डेयरी बाहर न ले जाने पर प्रतिदिन दो गुना जुर्माना करने की बात कही थी। मंगलवार को सुभाष नगर वार्ड में अब भी डेयरी संचालित कर रहे आकाश यादव पर 8 हजार का जुर्माना किया गया।  रामकुमार बाबू लाल राय का 8 हजार का चालान किया गया, एक अन्य डेयरी संचालक प्रभु यादव पर 16 हजार का चालान और 3 दिन का समय दिया गया है। उक्त कार्यवाही के साथ ही भवन भूमि अनुज्ञा, मकान के नक्शा की जाँच करने के निर्देश निगमायुक्त ने दिये, उन्होंने कहा की चालान ना जमा करने पर जुर्माना राशि संपत्ति कर में जोड़ी जायेगी। उक्त तीनों डेयरी संचालकों पर कुल 32 हजार जुर्माना किया गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे व डेयरियों में पशुओं को बाँधने व चारा डालने  हेतु बने पक्के खुनेते आदि को तुड़वाया गया। 
#कचराघर बने खाली प्लॉटों के मालिकों पर कुल 20 हजार जुर्माना*

शहर में कहीं भी भूमि का टुकड़ा प्लॉट जिसके आप रजिस्ट्रीधारक हैं आपकी सम्पत्ति है इसे साफ-स्वच्छ कर सहेजें, इसकी स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आप प्लॉट मालिकों की है उक्त बात नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने मंगलवार की सुबह-सुबह शहर का निरीक्षण करते समय खाली प्लॉटों पर कचरा एकत्रित देख उक्त प्लॉट भूमि स्वामी से कहीं। इस मुहिम के तहत मंगलवार को निगमायुक्त ने सुभाष नगर में चुन्नी लाल के खाली प्लॉट पर कचरा एवं गंदगी देखकर 5 हजार का चालान, गुलाब पटेल के खाली प्लॉट पर कचरा गंदगी देख 5 हजार का चालान, पवन जैन रामपुरा वालो के प्लॉट पर कचरा देख 5 हजार का चालान और देवीलाल साहू के प्लॉट पर कचरा देख 5 हजार के चालान सहित कुल 4 प्लॉट मालिकों पर 20 हजार का जुर्माना कराया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0