गुना नगर की चार प्रमुख बस्तियों एवं मार की मऊ खंड के सनवाड़ा मंडल से पथ संचलन प्रारंभ हुए
गुना (आरएनआई) विजयदशमी के पावन पर्व पर गुना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। गुना नगर की चार प्रमुख बस्तियों – हनुमान बस्ती, श्रीकृष्ण बस्ती, विवेकानंद बस्ती एवं गोपाल बस्ती तथा मार की मऊ खंड के सनवाड़ा मंडल से संचलन प्रारंभ हुए।
पंक्तिबद्ध एवं अनुशासित स्वयंसेवक राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की भावना के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। सभी संचलन अंततः केंट स्थित श्रीराम मैरिज गार्डन में एकत्रित हुए, जहाँ का वातावरण राष्ट्रप्रेम और उत्साह से गूंज उठा।
मंच पर विभाग संघचालक अशोक कुशवाह, नगर संघचालक महेंद्र संधू एवं आशीष जायसवाल (सहायक निदेशक, उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता सुरेंद्र मिश्रा ( क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने संबोधन में कहा कि विजयदशमी केवल असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, राष्ट्र की शक्ति और संस्कृति की रक्षा का संकल्प दिवस भी है। उन्होंने कहा – “देश को जोड़ने का काम तीन माताएं करती हैं – गो माता, गंगा माता और भारत माता।" साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि “राम मंदिर राष्ट्र की आधारशिला है।”
भव्य पथ संचलन के दौरान नगर में अनुशासन, राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विजयदशमी का यह आयोजन समाज में एकता, संगठन और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संदेश छोड़ गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



