गुना: जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 23 को आयोजित

Sunday, January 21, 2024 - 19:05
Updated: 3 years ago
0
गुना: जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 23 को आयोजित

गुना (आरएनआई) "परीक्षा पे चर्चा 2024" के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना में होगा। प्रतियोगिता के जिला नोडल प्रभारी ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2024 के सातवें संस्करण के अंतर्गत दिये गए एग्जाम मंत्र के विषयों पर आधारित जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता  23/01/2024 को विद्यालय में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में केवि गेल, नवोदय विद्यालय सहित जिले के सीबीएससी व राज्य शिक्षा के विभिन्न विद्यालयों के 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। इन प्रतिभागियों में से प्रथम 5 को प्रमाण पत्र व पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। अन्य सभी प्रतिभागियों को एग्जाम वॉरियर पुस्तक प्रदान की जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User