गायघाट में प्रभात किरण की अध्यक्षता में सैंकड़ों कार्यकर्ता ने NH जाम कर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गायघाट में जदयू नेता प्रभात किरण के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आह्वान पर गायघाट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर बिहार बंद किया गया.
आंदोलनकारियों ने महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को गाली दिए जाने पर आक्रोश प्रकट किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि आज का विरोध सांकेतिक है आने वाले विधान सभा चुनाव में इसका जवाब बिहार की जनता वोट के चोट से देगी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने की। आंदोलनकारियों को सम्बोधित करने वाले प्रमुख नेताओं मे
शंकर सिंह, मृत्युंजय सिंह, राम सज्जन राय, रंजीत सिंह, जयराम यादव, राणा रणधीर सिंह, राम प्रसाद सहनी, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, युगेश्वर ठाकुर, कोपिंद्र पटेल, शंभू सिंह, रविन्द्र यादव, मनीष कुमार यादव, संतोष साह, अरुण यादव, गौरव गुंजन, बरुण यादव आदि प्रमुख थे.
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



