गांव जसराना में शिविर लगाकर बांटी दवायें

Sunday, October 15, 2023 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
गांव जसराना में शिविर लगाकर बांटी दवायें

सासनी- 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए रहे दस्तक एवं संचारी रोग अभियान के दौरान गांव जसराना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर लोगों के रोगों की जांच की और उन्हें दवाओं का वितरण किया।
रविवार को एमओआईसी डा. दलवीर सिंह ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेश गोयल को सूचना मिली कि गांव जसराना में काफी लोग बुखार, खांसी, तथा मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से ग्रसित है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा अधीक्षक डा. दलबीर सिंह रावत को निर्देश देते हुए टीम का गठन कर फौरी कार्रवाई करते हुए गांव जसराना भेजा। जहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की और उन्हें दवायें वितरित कीं। वहीं टीम सदस्यों ने ग्रामीणों को संचारी रोग द्वारा फैल रही बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि फुल बाजू के कपड़े पहने घर के आसपास गंदगी ना होने दे साफ पानी पिए और कोई भी बीमारी के लक्षण होने पर चिकित्सा द्वारा चिकित्सा उपचार जरूर ले और जरूरत पड़ने पर रक्त की भी जांच कराये । टीम सदस्यों ने घर-घर जाकर सो- रिडक्शन कार्य किया तथा ऐंटी लार्वा दवाओं का छिडकाव किया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डा. अलका, डा. नीतू सिंह,  आकाश कौशिक, असलम अख्तर खान, सीएचओ शंकर, एवं ग्राम पंचायत प्रधान तथा ग्रामीण मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User