गांव कासिमपुर में दंपति को मारपीट कर आरोपियों ने किया घायल , पीड़ित ने लगाई एसपी से कार्रवाई की गुहार

Sunday, October 15, 2023 - 20:48
Updated: 3 years ago
0
गांव कासिमपुर में दंपति को मारपीट कर आरोपियों ने किया घायल , पीड़ित ने लगाई एसपी से कार्रवाई की गुहार

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कासिमपुर में 5 दिन पूर्व दंपति को मारपीट कर आरोपियों ने घायल कर दिया। घायल दम्पति का पुलिस द्वारा मेडिकल कराया गया लेकिन रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
सरोज देवी पत्नी धीरज कुमार निवासी कासिमपुर माजरा मुबारिकपुर थाना सिकंदराराऊ ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 11 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे वह अपने छोटे लड़के के साथ अपनी जगह में लगे बिटोरा से कंडे लेने गई थी तभी गांव के राघवेंद्र पुत्र अनार सिंह व ममता पुत्री अनार सिंह ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सरोज देवी के साथ लात घूँसों से मारपीट करने लगे। चीख पुकार के बाद उसका लड़का उसके पति धीरज कुमार पुत्र रामेश्वर एवं रामेश्वर दयाल पुत्र भूप सिंह को बुलाकर लाया तो विट्टन पुत्र अनार सिंह व राजवती पत्नी अनार सिंह अपने घर से लोहे की सरिया निकाल लाए और उन्होंने जान से मारने की नीयत से लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया। जिससे पीड़िता का पति धीरज कुमार व ससुर रामेश्वर दयाल और पीड़िता घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। लेकिन अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस से गुहार लगाई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User