गर्लफ्रेंड की दोस्त का गला रेतकर हत्या करने वाले शैतान को पुलिस ने MP के रायसेन से किया गिरफ्तार

Saturday, July 27, 2024 - 19:31
Updated: 2 years ago
0
गर्लफ्रेंड की दोस्त का गला रेतकर हत्या करने वाले शैतान को पुलिस ने MP के रायसेन से किया गिरफ्तार

रायसेन (आरएनआई) बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित एक पीजी हॉस्टल में गला काटकर की गई बिहार की युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, पुलिस ने इस वीभत्स हत्याकांड के आरोपी को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज से बीती रात गिरफ्तार कर लिया है, 23 जुलाई को हत्या के बाद आरोपी भागकर रायसेन के बेगमगंज में छिप गया था वो रायसेन का ही रहने वाला है, बेंगलुरु पुलिस उसे लेकर गई है और पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हुई, बेंगलुरु पुलिस रायसेन से पकड़कर ले गई 
23 जुलाई को पीजी हॉस्टल में जो हुआ उसका वीडियो सामने आते ही लोग चौंक गए और गुस्से में भर गए कि कोई ऐसे कैसे किसी लड़की का गला रेत सकता है उसकी हत्या कर सकता है। बेंगलुरु पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लिया, मामला दर्ज किया और सीसीटीवी में दिख रहे युवक को पहचान कर उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर ले गई।

ब्रेकअप में गर्लफ्रेंड की मदद करने से नाराज था आरोपी   
जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी अभिषेक और मृतका कीर्ति के बीच अच्छी दोस्ती थी। कीर्ति की दोस्त राजपाली के साथ अभिषेक रिलेशनशिप में था लेकिन बाद में राजपाली ने अभिषेक से ब्रेकअप कर लिया इस ब्रेकअप में कीर्ति ने उसकी मदद की थी। आरोपी अभिषेक इसी बात को लेकर कीर्ति से नाराज था, 23 जुलाई की रात वो हॉस्टल गया, कीर्ति के कमरे में घुसा और फिर उसे बाहर लाकर चाकू से उसका गला रेत कर इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया।

बिहार की रहने वाली थी मृतका कीर्ति, प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी 
पुलिस के मुताबिक 24 साल की कीर्ति कुमारी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह एमबीए कर चुकी थी और बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि वो भी बेंगलुरु में ही काम करता है इस दौरान वह महाराष्ट्र की रहने वाली कीर्ति की सहेली राजपाली के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद राजपाली ने अभिषेक से अलग होने का फैसला किया और सहेली के इसी फैसले में मदद करना कीर्ति की जान का दुश्मन बन गया, उसके ही दोस्त ने उसकी हत्या कर दी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User