गरीबों को आवास के नाम पर लूटने वाले को नहीं बख्सेगे : जेडीयू विधायक

Jan 13, 2026 - 20:17
Jan 13, 2026 - 20:18
 0  675
गरीबों को आवास के नाम पर लूटने वाले को  नहीं बख्सेगे : जेडीयू विधायक

मुजफ्फरपुर : गरीबों को आवास के नाम पर लूटने वाले नही बख्सेगे । सरकार की पहली प्राथमिकता है पक्का मकान से वंचित गरीबों को प्रधानमंत्री आवास कका सुविधा उपलब्ध कराना। गरीबों को जल्दी पक्का मकान का सुविधा मिले इसके लिए हमारे कर्मी दिन रात लगकर सूची तैयार करने में जुटे हैं, वहीं कुछ बिचौलिए गरीबों से आवास के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है.

उक्त बातें कांटी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमोद सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गरीब परिवार के लोगों ने आवास के नाम पर बिचौलिए द्वारा अवैध उगाही करने की बात बताई गई है । उन्होंने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि उनका पहली प्राथमिकता है गरीबों को शोषण से मुक्ति दिलाना तथा उनका कार्य प्राथमिकता पर हो यह सुनिश्चित करना। उन्होंने कहा कि यदि मेरे इस मिशन में कोई भी बाधक बनेगा हम उन्हें कतई नहीं छोड़ेंगे। श्री कुमार के समीक्षा बैठक में बीडीओ, सीओ, पंचायत सचिव, लेखापाल, आवास सहायक व कार्यपालक सहायक मौजूद थे। उन्होंने सभी से उनके पंचायत के कार्यों की जानकारी ली और गहनता पूर्वक समीक्षा किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि आप जनता के कार्य को प्राथमिकता से करें हम आपके साथ खरे रहेंगे, यदी इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुइ तो वैसे लोगों को चिन्हित कर , जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री कुमार ने उपस्थित सभी आवास सहायक से कहा कि आवास योजना के सर्वे कार्य मे तेजी लाए तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई गरीब इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने पंचायत सचिवो से कहा कि पंचायत स्तरीय कार्य में पूरी पारदर्शिता रखते हुए ससमय सरकारी राशि खर्च करें।श्री कुमार ने बैठक में उपस्थित बीडीओ आनंद कुमार विभूति को इन सभी कार्य की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। इस बैठक में बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार , ग्रामीण विकास पदाधिकारी गिरधारी लाल समेत संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, आवास सहायक, लेखापाल व कार्यपालक सहायक भी मौजूद थे.

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0