गंभीर अपराध में सजा काट रहे तीन बंदी पैरोल जंप कर फरार

Tuesday, September 19, 2023 - 19:59
Updated: 3 years ago
0
गंभीर अपराध में सजा काट रहे तीन बंदी पैरोल जंप कर फरार

ग्वालियर। (आरएनआई) ग्वालियर में हत्या व अन्य गंभीर अपराध में सजा काट रहे तीन बंदी पैरोल जंप कर फरार हो गए हैं जिनमें दो गुना के बताए जाते हैं। घटना केन्द्रीय जेल बहोड़ापुर की है।, बंदियों के वापस नहीं आने पर ने मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जेल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उप बंधिया की तलाश के लिए उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह है पूरा मामला। जेल प्रहरी करण सिंह जादौन ने बहोड़ापुर थाना पुलिस से शिकायत की है कि सुमावली निवासी श्रीनिवास पुत्र रामदीन, गुना निवासी कंहैया यादव और गुना निवासी लाखन अहिरवार को पंद्रह दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। उन्हें 16 सितम्बर को वापस आना था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आए, तो उनकी जानकारी ली, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। रात भर इंतजार के बाद जब वह वापस नहीं आए तो जेल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता के चलते जेल प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User