ख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक संपन्न हुई

ईओ कांट, कलान, कटरा, तिलहर द्वारा महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित होने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश: सीडीओ, खराब प्रगति वाले क्षेत्रों के वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।

Monday, October 16, 2023 - 19:37
0
ख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक संपन्न हुई

शाहजहांपुर, (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के विभिन्न पैरामीटर पर समीक्षा की। बैठक के दौरान ईओ कांट, कलान, कटरा, तिलहर द्वारा अनुपस्थित होने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले क्षेत्र के खंड विकास अधिकारियों के ब्लॉकों में खराब प्रगति होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद की खराब रैंकिंग पर मुख्य विकास अधिकारी ने रोष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु सभी उप जिला अधिकारियों व तहसीलदार को एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का प्रतिदिन निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए, तथा सभी ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत एंटी लारवा का छिड़काव तथा फॉगिंग करवाना सुनिश्चित किया जाए। सभी ईओ को प्रतिदिन ग्रामों में निरीक्षण करने के उपरांत निरीक्षण रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। सभी खंड विकास अधिकारियों को  प्रतिदिन 3 ग्रामों का निरीक्षण करने के उपरांत निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए तथा डीआईओएस को सभी स्कूलों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण तथा उसके निराकरण हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन करने हेतु निर्देश दिए। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार हेतु वॉलिंटियर्स बनाकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण एवं साफ सफाई हेतु जागरूक करें, लार्वा के निपटारे हेतु भी अभियान चलाकर प्रचार प्रसार कराए, जिससे कि डेंगू इत्यादि बीमारियों पर रोकथाम लगाई जा सके। सीडीओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए कम्युनिटी सपोर्ट अत्यंत आवश्यक है जन जागरूकता से ही संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा तथा आंगनबाड़ी को घर-घर दस्तक देकर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। 
 
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर. के. गौतम, सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User