खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभा ने अपने जौहर दिखाए

Tuesday, September 23, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभा ने अपने जौहर दिखाए

फतेहपुर (आरएनआई) अभिनव हस्त शिल्प विकास फाउंडेशन एवं जिला खेल संघ फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ,भैरमपुर के खेल मैदान में किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता में काशीराम कॉलोनी अस्ती , काशीराम कॉलोनी महर्षी एवं अस्ती की 150 से अधिक किशोरियां एवं महिलाएं सम्मिलित हुई । जिनको  फाउंडेशन द्वारा पूर्व में किशोरी कल्याण मंच एवं महिला विकास मंच के रूप में संगठित किया गया था । खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान क्रमशः कबड्डी , कुर्सी दौड़ एवं निशानेबाजी सहित 100 मीटर की दौड़ , लंबी कूद एवं ऊंची कूद आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया ।

 कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला खेल संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह किशोरियों और महिलाओं की एकजुटता और उनके साहस का प्रतीक है कि वह सभी मिलकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु  भारी संख्या में खेल के मैदान में उपस्थित हुई है । श्री पांडे ने सहभागी किशोरियों एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। । कार्यक्रम के सफल आयोजन में फाउंडेशन की कार्यकर्ता क्रमशः रीना कुमारी, शबनम , गुड़िया मौर्य , पूजा देवी , संचिता सिंह एवं राबिया आदि का सराहनीय योगदान रहा । खेल प्रतियोगिता में सहभागी सभी किशोरियों एवं महिलाओं व बच्चों के प्रति फाउंडेशन के मुख्य न्यासी जयप्रकाश त्रिवेदी ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User