10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वैद्यों और योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

Tuesday, September 23, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वैद्यों और योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

फतेहपुर (आरएनआई) 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में विकास भवन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग और निजी क्षेत्र में कार्यरत आयुष चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकाली गई, जो पटेल नगर चौक से विकास भवन सभागार तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विकास गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित और प्रशिक्षु आईएएस  नौशीन भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। आयुर्वेद विभाग में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों ने आयुर्वेद आधारित विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में जनपद के वयोवृद्ध वैद्यों का सम्मान जिला अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र और औषधीय पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 में उत्कृष्ट योगदान करने वाले विभागीय योग प्रशिक्षकों को भी जिला अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

विधायक विकास गुप्ता ने आयुर्वेद को देश की पुरातन संस्कृति बताया और ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने आयुर्वेद को उपचार की संपूर्ण विधा के रूप में रेखांकित किया और आयुष विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ नवीन सोनी ने आए हुए गणमान्य अतिथियों और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और आयुष विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User