फतेहपुर में नवरात्र के दूसरे दिन आदिशक्ति मां ब्रह्मचारिणी की धूमधाम से पूजा, भक्तों ने माथा टेककर मांगी मन्नत
फतेहपुर (आरएनआई) दोआबा में नवरात्र के दूसरे दिन मां बह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। पंडालों सहित देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कहीं भंडारे तो कहीं प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। वहीं रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी की अनोखी छटा, संगीतमय आरती के स्वर, तालियों की गड़गड़ाहट संग गूंजते मां भवानी के गगन भेदी जयकारों से भक्तिमय माहौल दिखाई दिया।
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को शहर के देवी मंदिरों सहित पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों ने मां के दूसरे स्वरूप मां बह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। हर कोई देवी मां के पहले दर्शन करने की होड़ और प्रसाद पाने की ललक लेकर मंदिरो से पंडाल तक पहुच रहा था। भक्तों ने नारियल, रोली, गंगाजल, पुष्प, चंदन माता को अर्पित कर सुख समृद्धि मांगी। मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देवी मंदिरों में लगी रही। वहीं शाम के समय पंडालो में माता की संगीतमय आरती की गई। बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी से दुर्गा पंडालों में रौनक देखते ही बन रही थी। उधर शहर स्थित मंदिरों में आरती के बाद भजन कीर्तन का आयोजन महिलाओं द्वारा किया गया। आरती के बाद वृहद प्रसाद वितरण किया गया। नवरात्र के दूसरे दिन शाम को लोग पंडालो में पहुंचकर जगत जननी की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
भक्तों ने माथा टेककर मांगी मन्नत
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन शहर के पटेल नगर चैराहे में स्थापित दुर्गा पांडाल में मां अंबे की आरती में शामिल होकर भक्तों माथा टेकने के साथ ही आदिशक्ति जगत जननी से मन्नत मांगी। इससे पूर्व आचार्य द्वारा विधिवत वेद मंत्रों के बीच मां दुर्गा की पूजा अर्चना कराई गई। ऐसे ही शहर के अन्य स्थानों में लगे पांडालों में सुबह शाम भक्तों का जमावड़ा लग रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



