खाते में पीएफ का पैसा आने पर पालिका कर्मी खुश, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ समेत सभासदों का जताया आभार

Jul 2, 2025 - 19:21
Jul 2, 2025 - 19:27
 0  513
खाते में पीएफ का पैसा आने पर पालिका कर्मी खुश, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ समेत सभासदों का जताया आभार

फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में बैठक संपन्न हुई। बैठक में चंद्र प्रकाश ने कहा कि बहुत पुरानी मांग के लिए पिछले दो वर्षों से लगातार सफाई कर्मचारियों से संबंधित मांग पत्र दिया जा रहा था। उसमें एक मांग थी कि संविदा कर्मचारियों का 2014 से 2020 तक का पीएफ का भुगतान किया जाए परंतु पालिका प्रशासन कुछ भी बताने से इनकार कर रहा था। आरटीआई डालने पर पता चला कि कोई मुकदमा चल रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को ज्ञापन दिया गया। जिस पर अध्यक्ष व पालिका प्रशासन ने गंभीरता से विचार किया। इस प्रकरण का निराकरण किया। जिससे पीएफ मिलने का रास्ता साफ हुआ। संविदा कर्मचारियों को पीएफ का पैसा खाते में पहुंचा जिससे कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। बैठक में उपस्थित धीरज कुमार ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार, सम्मानित सभासद, पालिका प्रशासन का आभार प्रकट करते हैं। जिन्होंने इस मुहिम को मुकाम तक पहुंचाया। संघ की 25 वीं वर्षगांठ व धन्यवाद समारोह कार्यक्रम जल्द किया जाएगा। बैठक में बबलू पुरी, विजय बक्शी, कुलदीप कुमार, रामबाबू, संजय, ताराचन्द्री, अभिलाष, सत्यम, हरिकृष्ण, केशव, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0