खागा मंडल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, 101 मीटर लंबा तिरंगा ने यात्रा की बढ़ाई शोभा

Aug 12, 2025 - 21:01
Aug 12, 2025 - 21:08
 0  270
खागा मंडल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, 101 मीटर लंबा तिरंगा ने यात्रा की बढ़ाई शोभा

फतेहपुर (आरएनआई) भाजपा खागा मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के हनुमान मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में 101 मीटर का लंबा तिरंगा ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। 

मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह व युवा मोर्चा के अध्यक्ष जुगेश सिंह के संयोजन में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा में संघ के जिला प्रचारक मोहित, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। यात्रा का समापन कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह की अध्यक्षता में व उनके प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत परिसर में गांधी जी की प्रतिमा पर तिरंगा फहराकर किया गया। सुरक्षा के दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजकुमार सिंह, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक सहित भारी मात्रा में पुलिस बल की अच्छी पुलिसिंग रही। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, मंडल उपाध्यक्ष राहुल मोदनवाल, गगन अग्रवाल, अमन पंडा, महामंत्री रामबहादुर मौर्य, मंत्री विनय त्रिवेदी, संगम साहू, विहिप के नगर अध्यक्ष केके मिश्र, जिला मठ मंदिर प्रमुख अवधेश मिश्र, बबलू सिंह, विद्यार्थी परिषद के अक्षत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, अभय सिंह, गोलू सिंह, ओमी मिश्र, अंगद सिंह, केशलाल नामदेव सहित भारी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा की शोभा को बढ़ाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1