जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, एचआईवी एड्स समेत टीबी की हुई जांचे व उपचार

Aug 12, 2025 - 21:01
Aug 12, 2025 - 21:08
 0  216
जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, एचआईवी एड्स समेत टीबी की हुई जांचे व उपचार

फतेहपुर (आरएनआई) जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार एचआईवी व एड्स के प्रचार-प्रसार हेतु जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, एचआईवी एड्स की जाचें तथा टीबी की भी जॉचे एवं उपचार की व्यवस्था की गयी। कैम्प में लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ जिला क्षयरोग अधिकारी, पुनीतवीर विक्रम, मो० नसीम, राकेश कुमार, अतुल कुमार, शीलू श्रीवास्तव, नीतू यादव, प्रशान्त चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0