खाई में गिरी कार: रियासी हादसे में 3 की मौत, 5 घायल; खराब मौसम और जर्जर सड़क बनी वजह

Tuesday, March 24, 2026 - 10:54
0
खाई में गिरी कार: रियासी हादसे में 3 की मौत, 5 घायल; खराब मौसम और जर्जर सड़क बनी वजह

रियासी (आरएनआई)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। माहौर से गूल की ओर जा रहा एक ईको वाहन डगनटॉप-रामाकुंड क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने पर दो लोगों को मौके पर ही मृत पाया गया। मृतकों की पहचान हक नवाज (22) और शारिजा (18) के रूप में हुई है, जो अलग-अलग गांवों के निवासी थे।

घायलों को कठिन परिस्थितियों में खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माहौर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक अन्य घायल रिफाकत अली (18) को मृत घोषित कर दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

घटना में घायल हुए लोगों में उमर गुल, सद्दाम हुसैन, शाजिया कौसर, आदिल हुसैन और शाहनवाज शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह खराब मौसम और खस्ताहाल सड़क को माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User