बवाना में प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर; एक कर्मी घायल
नई दिल्ली (आरएनआई)। बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार तड़के एक प्लाइवुड गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-2 स्थित एन-219, गंगा टोली मंदिर के पास बने इस गोदाम में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना तड़के करीब 3:55 बजे मिली थी। आग तेजी से फैलती गई, जिसकी वजह गोदाम में रखा ज्वलनशील सामान माना जा रहा है। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के कर्मचारी प्रशांत के हाथ में हल्की चोट लग गई। उन्हें तुरंत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और वह वापस फायर स्टेशन लौट गए।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)