खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप एनएच-2 में शुक्रवार की भोर हाइवे किनारे खडे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार औरेईया जनपद के थाना अजीतमल गांव बाबरपुर निवासी अब्दुल कलाम का 35 वर्षीय पुत्र इकरार ट्रक खलासी था। बताते हैं कि चालक अशफाक अली निवासी निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल के साथ ट्रक से भाडा लेकर के जा रहे थे। जैसे ही वाहन लखनऊ बाईपास एनएच-2 में पहुंचा। तभी हाइवे किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से जा घुसा, जिससे खलासी इकरार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई अबरार ने दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



