सर्पदंश से भट्ठा मजदूर की मौत

Jun 20, 2025 - 19:00
Jun 20, 2025 - 19:06
 0  621
सर्पदंश से भट्ठा मजदूर की मौत
demo

फतेहपुर (आरएनआई) गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पखरौली के समीप ईंट भट्ठा में शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय मजदूर को जरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इलाज उपरान्त चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद थाना लालागंज गांव बसंतपुर निवासी हरीप्रकाश का पुत्र पप्पू शंकर छह माह से पखरौली स्थित ईट भट्ठा में मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब भाई कृपाशंकर को हुयी तो तत्काल उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल मार्च्युरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये विच्छेदन गृह भेज दिया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0