खटकया रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत, चार घायल, एक भोपाल रेफर

Monday, June 29, 2026 - 12:55
Updated: 2 months ago
0
खटकया रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत, चार घायल, एक भोपाल रेफर

गुना (आरएनआई) जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुए भीषण सडक़ हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खटकया रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग टेंट व्यवसाय से जुड़े थे और काम के सिलसिले में कुंभराज आए हुए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुंभराज-खटकया मार्ग पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे एक पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बीजनीपुरा निवासी कपिल मोंगिया (20) और बलराम मोंगिया (27) को मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User