क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस पर खेलों का लगा मेला

Friday, April 7, 2023 - 10:00
0

गुना। "क्रीड़ा-भारती" स्थापना दिवस 1992 को हनुमान जन्मोत्सव के दिन पुणे (महाराष्ट्र) मैं हुआ,  "क्रीड़ा-भारती" संगठन वीर"हनुमान"को आदर्श खिलाड़ी मानती है।

स्थापना दिवस के उपलक्ष में खेल मेला आयोजित किया गया जिसमें कबड्डी महिला ,हॉकी महिला , नेटबॉल महिला ,चेयर रेस सीनियर महिला, बास्केटबॉल महिला, क्रिकेट महिला , प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम एवं द्वितीय टीमों को क्रीड़ा भारती का स्मृति चिन्ह देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया साथ ही समस्त खेलों के कोच एवं मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री गिरीश सिंह जायसवाल एवं अजय बरूआ धर्म जागरण समन्वय विभाग प्रमुख गुना, जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती  हरवीर सिंह रघुवंशी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User