केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना हिंसा के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, कठिन घड़ी में दोनों पक्षों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया
गुना में जातीय हिंसा के शिकार हुए भील - बंजारा समुदाय के परिवारों से मुलाकात कर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया “कभी भी हिंसा का सहारा न लें, पुलिस एवं प्रशासन को संभालने दें।
गुना (आरएनआई) गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के पन्हेटी गांव में बीते सप्ताह दो आदिवासी समुदायों के बीच हुए आपसी विवाद एवं हिंसक झड़प में भील समाज के गल सिंह भील की मृत्यु हो गई थी एवं कल्लू बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मृतक गल सिंह भील के परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और अस्पताल में भर्ती कल्लू बंजारा के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कुल्लू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में हिंसा प्रभावित परिवारों को हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया।
घटना पर बोलते सिंधिया ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में इस प्रकार की हिंसक घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। मेरा दोनों ही समुदायों से अनुरोध है कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा का सहारा न लें और पुलिस- प्रशासन को इस मामले की कार्रवाई करने दें।
हम क्षेत्र को विकास की राह पर अग्रसर करने एवं शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)