केएम हॉस्पिटल में निःशुल्क हुआ दो महिलाओं का कैंसर ऑपरेशन, डाक्टरों ने मोडीफाइड रेडीकल मैस्टेकटॉमी सर्जरी करके बचाई मरीजों की जान 

Tuesday, June 24, 2025 - 16:21
Updated: 1 year ago
0
केएम हॉस्पिटल में निःशुल्क हुआ दो महिलाओं का कैंसर ऑपरेशन, डाक्टरों ने मोडीफाइड रेडीकल मैस्टेकटॉमी सर्जरी करके बचाई मरीजों की जान 

मथुरा (आरएनआई) केएम अस्पताल के सर्जन चिकित्सकों ने एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर को हराया है और दो महिला मरीजों को नई जिंदगी दी है। स्वस्थ हुई दोनों महिला मरीजों के परिवारीजनों ने अस्पताल की सर्जरी टीम का आभार जताते हुए केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी को साधुवाद दिया है। 

मथुरा के गोपालपुर जाजन पट्टी की 70 वर्षीय हरदेई के सीधे स्तन में गांठ से पिछले एक साल से परेशान चल रही थी, इससे पूर्व भी हरदेई को कैंसर हुआ था जिसका इलाज कराने के बाद भी पुनः कैंसर की शिकार हो गई। वहीं फतेहपुर की रहने वाली मोबिना 52 वर्ष के उल्टे स्तन में गांठ थी। दोनों ही मरीज अपने परिवारीजन के साथ केएम अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अजय अग्रवाल मुलाकात की उनकी अध्यक्षता में एसोसिएट प्रोफेसर डा. संकल्प श्रीवास्तव और असिटेंट प्रोफेसर डा. सागर मित्तल ने दोनों महिला मरीजों को देखा। नियमित जांच दौरान हरदेई के सीधे और मोबिना के उल्टे स्तन में गांठ पाई गई। चिकित्सकों ने मेमोग्राम, अल्ट्रासाउण्ड और सीटी स्कैन एफएनएसी से स्तन कैंसर की पुष्टि हुई। डा. संकल्प श्रीवास्तव, डा. सागर मित्तल ने अपनी चिकित्सकीय टीम डा. शरद रेड्डी, डा. भूपेन्द्र, डा. दुर्गेश, डा. आकाश, डा. नवसंगीत, डा. पल्लवी, डा. निधि, डा. तन्मय के साथ ज़रूरी अंगों को बचाते हुए कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। सफल सर्जरी में एनेस्थीसिया विभाग के डा. अंचल जैन, डा. आशीष गुप्ता, डा. रूचिरा सरकार, ओटी इंचार्ज राहुल ठाकुर, शिव कुमार एवं नर्सिंग इंचार्ज घनश्याम, अंजू का विशेष सहयोग रहा। 

सर्जरी विभाग के एचओडी डा. अजय अग्रवाल ने बताया हमारी सर्जरी टीम ने ब्रेस्ट कैंसर को हटाने के लिए मोडीफाइड रेडीकल मैस्टेकटॉमी सर्जरी का प्रयोग करते हुए दोनों महिला मरीजों की जान बचाई है। मरीज अब बिल्कुल स्वस्थ है। कृष्णमोहन मेडीकल कालेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बताया ब्रेस्ट कैंसर जैसी जटिल सर्जरी होना विभाग की उपलब्धि है, सफल सर्जरी के लिए चिकित्सको की टीम को शुभकामनाएं देता हूं। वहीं हास्पिटल के मेडीकल सुप्रीटेंट अधीक्षक डा. अभय सूद ने बताया हमारे यहां सभी प्रकार के ऑपरेशन निःशुल्क की जा रहे है, जिसका मरीजों को लाभ भी मिल रहा है। जटिल ऑपरेशन की सफलता के लिए सर्जरी टीम को बधाई देता हूं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User