केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने श्रीमद्भागवत कथा में पहुंच लिया महाराज श्री से आशीर्वाद

Saturday, January 11, 2025 - 11:41
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मानस भवन गुना में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के आज विराम दिवस की कथा में व्यास पीठ पर विराजित राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री अरविंद जी महाराज ने अपने मुखारविंद से आज कल की कथा के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए भगवान के रुक्मणी जी के संग विवाह इसके अलावा अन्य सात विवाहों का वर्णन किया इसके बाद 16100 कन्याओं को मुक्त कराया और उन सब को भी अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया इनका वर्णन किया, इसके पश्चात ठाकुर जी वंश का वर्णन, भगवान के विलक्षण संत मित्र सुदामा की दरिद्रता को दूर किया और उनके मिलन की अद्भुत कथा का दर्शन कराया ,कृष्ण सुदामा मिलन को देख मानस भवन में उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया इसके, पश्चात दत्तात्रेय मुनि की कथा, पूरा भागवत का विस्तार से वर्णन , भागवत का महत्व , भागवत के रहस्य ,भगवान के गमन  की कथा और भागवत धर्म को बताते हुए भागवत जी की समाप्ति पूर्णावती हुई। मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि कथा के समापन पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और गुना संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मानस भवन में पहुंच श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उन्होंने महाराज श्री अरविंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का श्रवण किया एवं केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा गुना की समस्त महिला कार्यकारिणी को सम्मानित किया व इससे पूर्व महाराज साहब ने व्यास की पूजन अर्चन किया। इसी के साथ ही पूज्य महाराज श्री का शाल श्रीफल भेटकर उनके साथ आए सभी ब्राह्मणों को सम्मानित किया और जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सप्तदिवस तक चली सानंद कथा का विराम हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User