कुम्हार समाज को मिला सहारा: गुना में 4 हेक्टेयर भूमि ईंट भट्ठा के लिए आरक्षित

Saturday, May 2, 2026 - 22:16
Updated: 4 months ago
0
कुम्हार समाज को मिला सहारा: गुना में 4 हेक्टेयर भूमि ईंट भट्ठा के लिए आरक्षित

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन द्वारा कुम्हार (प्रजापति) समाज के पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करने एवं उनके आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, गुना द्वारा पारित आदेशानुसार तहसील गुना के ग्राम सिंगावासा स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 446, कुल रकबा 8.475 हेक्टेयर में से 4.000 हेक्टेयर भूमि ईंट भट्ठा निर्माण हेतु आरक्षित की गई है।

उक्त निर्णय के फलस्वरूप कुम्हार (प्रजापति) समाज के व्यक्तियों को ईंट निर्माण कार्य के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके पारंपरिक व्यवसाय को सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

कलेक्टर द्वारा संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेशानुसार राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां सुनिश्चित की जाएं तथा नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User