सुल्तानपुर: कुड़वार क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, एमएलसी सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

Thursday, February 15, 2024 - 19:42
Updated: 3 years ago
0
सुल्तानपुर: कुड़वार क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, एमएलसी सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

सुल्तानपुर (आरएनआई) विकास कार्यों के लेखा जोखा सहित नए प्रस्तावों के संबंध में कुड़वार क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई।बैठक में एमएलसी के सवाल पर कुछ कर्मचारी बगले झांकते नजर आए।

गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को मनरेगा योजना के तहत श्रमिक के रूप में रोजगार देने की व्यवस्था है इसकी जानकारी लेने पर कि कितनो को रोजगार मिला एपीओ दिवाकर विक्रम सिंह ने बताया कि विकास क्षेत्र में 32 हजार श्रमिको का कार्ड बना है जिसमें से 17 हजार सक्रिय है।इस वित्तीय वर्ष में 1628 का लक्ष्य मिला था जिसने से 428 को सौ दिन का काम दिया जा चुका है अभी 50 दिन का कार्य शेष है।शिक्षा विभाग से बीईओ अरविंद बहादुर सिंह के द्वारा प्रतिनिधि भेजने पर एमएलसी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। चिकित्सा क्षेत्र से अधीक्षक डा वेदांत नारायण यादव ने जानकारी दी कि 17 हजार आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है। सीएचसी पर माह में चार दिन गर्भवती महिलाओं का चेकप होता है।

मनरेगा के ठप पड़े कार्यों पर प्रधानों ने नाराजगी जताई।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास पर ब्लॉक से पात्रों का नाम सूची से गायब करने का मामला भी प्रधानों ने उठाया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।पंचायत भवन में चोरियो को लेकर प्रधान राजकुमार यादव ने मामला उठाया जिस पर बैठक में मौजूद उपनिरीक्षक राम विलास यादव ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के लिए अधिकारियों व जनप्रतिंधियो का समन्वय जरूरी है।उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में राज्य वित्त के खाते ने 73 लाख का बजट मिला था जिसमे से 88 हजार रुपए बचे है। वही पंद्रहवे वित्त में लगभग 02 करोड़ के बजट में लगभग 26 लाख रुपए शेष है।शेष धनराशि से विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए है। जल्द ही प्रस्ताव करके विकास कार्य कराया जायेगा।बैठक में जिला पंचायत सदस्य ममता यादव,राम शंकर यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह बब्लू, एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव, एडिओ समाज कल्याण मुदित श्रीवास्तव, आईएसबी सुभाष सिंह ,पशु चिकित्सक राहुल गुप्ता, सीडीपीओ अजीत कुमार, एमके सिंह सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User