किशन इलेक्ट्रिक शो रूम का हुआ भव्य शुभारंभ

Monday, September 22, 2025 - 20:52
Updated: 1 year ago
0
किशन इलेक्ट्रिक शो रूम का हुआ भव्य शुभारंभ

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर पीरनपुर स्थित सारा पैलेस के सामने किशन इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान संचालक मोहम्मद आफताब ने बताया की याकूजा  कंपनी की यह स्कूटी 45000 रुपया से शुरू होकर ₹60000 तक कीमत की है। इस स्कूटी में ना रजिस्ट्रेशन का झंझट है और ना ही ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है। 3 घंटे में यह फुल चार्ज हो जाती है और 70 किलोमीटर तक यह आसानी से चलती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि बिना पेट्रोल के  यह स्कूटी लोगों को काफी सुकून पहुंचाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, सभासद शादाब अहमद, मोहम्मद अख्तर, नजमी, फैसल अब्बास, अनीस, शहजाद, नदीमउद्दीन पप्पू, राजू, दुर्गेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User